Thursday, December 19, 2024

HRMS के द्वारा ऑनलाइन ACP Case भेजने का Step By Step तरीका | इससे आसान तरीका और कहीं नही मिलेगा |

 यदि HRMS के द्वारा ऑनलाइन ACP Case भेजने का Step By Step तरीका देखेने के लिये यदि आप विडियो देखना चाहते है ....... तो नीचे दिए गए लिंक से देख  कर सकते है :------


https://youtu.be/tiUwk1SOTMY




यदि HRMS के द्वारा ऑनलाइन ACP Case भेजने का Step By Step तरीका देखेने के लिये लिखी  Pdf  चाहिए तो नीचे दिए गए लिंक से  Download से कर सकते है :-   

Pdf के लिये यहाँ Click करें














Tuesday, December 29, 2020

विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका:'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार देंगे IIT-JEE एग्जाम क्रैक करने के टिप्स;,........... एक क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कराएं .......... वेबिनार 29 दिसंबर को 3 बजे आयोजित किया जाएगा

 चंडीगढ़: हजारों-लाखों विद्यार्थियों की प्रेरणा रहे 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार से रूबरू होने का सुनहरा मौका है। एक वर्चुअल वेबिनार होने जा रहा है। अगर आप भी उसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं। ये रहा लिंक ........https://cuchd-in.zoom.us/webinar/register/WN_MCAd0kzsRFyyobpyr8yOKw


दैनिक भास्कर द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार 29 दिसंबर को 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें खास मुद्दा रहेगा कि स्टूडेंट्स को IIT और JEE मेन्स क्रैक करने के लिए क्या करना चाहिए?


सेशन के दौरान आनंद कुमार बच्चों को तनाव से दूर रहने के तरीके भी बताएंगे। एग्जाम टाइम को मैनेज करने के टिप्स देंगे। वेबिनार में एंट्री केवल प्री-रजिस्ट्रेशन से ही होगी। बता दें कि आनंद कुमार 'सुपर 30' के संचालक हैं और इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराते हैं।

हरियाणा शिक्षा विभाग की बडी योजना : 8वीं से 12वीं के छात्रों को जनवरी से मिलेंगे टैब, मासिक टेस्ट इन्हीं से होंगे .............. टैब में डिजिटल बुक, टेस्ट मॉडल, वीडियो व अन्य शिक्षण सामग्री होंगी

 चंडीगढ़: कोविड-19 के कारण प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करने के लिए करीब 320 करोड़ रुपए की योजना बना चुका है। इसके तहत 8.13 लाख विद्यार्थियों को ये टैब दिए जाएंगे। वित्त विभाग इस फाइल को मंजूर कर चुका है। अब संबंधित विभाग जल्द टेंडर के लिए तैयारी में जुटा है।


सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जनवरी में यह टैब विद्यार्थियों के हाथों में होंगे। इनमें पढ़ाई से संबंधित कंटेंट होंगे। सीएम मनोहर लाल चाहते हैं कि विद्यार्थियों को जल्द यह टैब दिए जाएं, ताकि सिलेबस पूरा हो सके। अब तक हुई प्रक्रिया को लेकर वे जल्द ही विभाग के अफसरों की बैठक भी लेंगे। अवसर एप का उपयोग अब टैब में किया जाएगा, इससे बच्चों को पढ़ने, कंटेंट देखने, साप्ताहिक टेस्ट, मासिक मूल्यांकन टेस्ट, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, शंका समाधान आदि की पूरी सुविधा मिलेगी।


मेड इन चाइना नहीं होंगे


फिलहाल टेंडर नहीं हुआ है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में यह शर्त रखी गई है कि यह टैब मेड इन चाइना नहीं होने चाहिए। यानी चाइनीज प्रोडक्ट्स शिक्षा विभाग और सरकार विद्यार्थियों के हाथ में नहीं देना चाहते। ऐसे में जिस भी कंपनी को यह टेंडर मिलेगा, उसके लिए एक साथ 8.13 लाख टैब एक साथ जुटाना बड़ी चुनौती होगी।


वित्त विभाग से भी मंजूरी


शिक्षा विभाग की योजना है कि आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए टैब दिए जाएं। इन पांच कक्षाओं में सरकारी स्कूलों में करीब 8.13 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन सभी को टैब देने की योजना बनाई गई है। सीएम इस योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं, अब वित्त विभाग ने भी फाइल मंजूर कर ली है।


विद्यार्थियों के लिए ये कंटेंट होंगे टैब में


टैब में प्री लोडेड कंटेंट होंगे। इनमें डिजिटल पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के टेस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी। जोे पाठयक्रम के अनुसार होगी। घर बैठे विभिन्न प्रकार के विषयों की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी, ऑनलाइन शिक्षा और ऑनलाइन ही परीक्षा भी दे सकेंगे। इनमें वही साइट खोल सकेंगे, जो शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत होगी। जो भी मेमरी कार्ड इसमें होगा, वह भी इस प्रकार तैयार किया गया है । अवसर एप के जरिए टीचर को यह पता होगा कि स्टूडेंट ने टैब का सप्ताह में कितने घंटे प्रयोग किया, कितने कंटेंट देखे।


अभी हाजिरी भी कम


सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आ रहे हैं, यह आंकड़ा बहुत कम है। सभी को स्वास्थ्य जांच पत्र डॉक्टर से लेकर आना है। चूंकि विद्यार्थियों की संख्या फिलहाल स्कूलों में बहुत कम है, लेकिन अब टैब देना बहुत जरूरी हो गया है।


जल्द होगा इसका टेंडर


आठवीं से 12वीं कक्षाओं में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैब दिए जाने हैं। वित्त विभाग से बजट मंजूर हो चुका है। संबंधित विभाग को फाइल भेज दी है। जल्द टेंडर होंगे-आभार-डॉ. जे गणेशन, निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा।

नए साल 2021 में बंपर भर्ती, 30 हजार पदों को भरने की तैयारी, युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार नए साल में बंपर भर्ती की तैयारी में है। 2021 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी एचएसएससी 30 हजार पद भरने पर काम कर रहा है। योजना अनुसार भर्तियां सिरे चढ़ी तो युवाओं को सरकारी रोजगार बड़ी संख्या में मिलेगा। आयोग ने जहां लटकी हुई भर्तियों को पूरा करने का फैसला लिया है। वहीं सोमवार को 108 पदों पर निकाली भर्ती रद्द कर दी। इसके लिए अब दोबारा से विज्ञापन जारी किया जाएगा। 


आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बड़ी संख्या में सरकारी पद भरने की बात कही है। भारती का कहना है कि भर्तियों का खाका तैयार किया जा चुका है। 2021 से पद भरने का काम शुरू हो जाएगा। ग्राम सचिव समेत अनेक भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अन्य विभागों में भी पद भरे जाएंगे, पद भरने की डिमांड आ चुकी है।


भारती ने कहा कि अब युवाओं को बार-बार भर्तियों के लिए आवेदन और फीस भरने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तैयारी है। जिसके जरिये युवाओं का चयन किया जाएगा। अब भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा। जिसमें नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उम्र समेत कई बिंदु भरे जाएंगे।  शैक्षणिक व प्रोफेशनल योग्यता की भी पूरी जानकारी देनी होगी। पंजीकरण करते समय दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। इसके बाद यूजर को यूनिक आईडी नंबर मिल जाएगा। इससे युवाओं को काफी फायदा होगा। उनको बार-बार फीस नहीं भरनी पड़ेगी। 24 मार्च 2020 के बाद से प्रदेश में लगातार भर्तियां नहीं हो पाई हैं। नए साल में इस कमी को दूर करेंगे।


ये भर्ती हुई रदद


एचएसएससी ने नवंबर 2019 में 108 पदों के लिए विज्ञापित भर्ती रदद कर दी है। इन पदों को भरने के लिए संबंधित विभागों की तरफ से नवंबर 2020 में स्पष्टीकरण भेजा गया था। जिसे देखते हुए जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 76, यूडीसी के 6, स्टेनो टाइपिस्ट के 25 व लेबोरेट्री तकनीशियन के एक पद के लिए निकाली भर्ती निरस्त कर दी गई है।

HSSC Art and Craft Teacher Exam. Advt. 6/2006 Cat.22........

 

NOTICE for holding written examination for the post of Art & Crafts Teacher.

Advt. No. 6/2006 Cat. No. 22
No. of Posts- 816
Reference Haryana Staff Selection Commission written examination notice dated 20.10.2015 for the post of Art & Craft Teacher against Advt. No. 6/2006, Category No. 22 which was held/issued on 29.11.2015 in compliance of orders dated 20.02.2015 passed by the Hon'ble High Court in CWP No. 18482 of 2010 and thereafter re-examination notice dated 11.04.2017 (Which could not be held). And whereas Division Bench of Hon'ble Punjab & Haryana, High Court vide order dated 10.11.2020 dismissed LPA No. 359 of 2015 (O & M) titled as Vinod Kumar & Others V/S State of Haryana &Others and directed that the judgment rendered by Supreme Court in Ramjit Singh Kardam's case (PTI Case) would certainly apply in the present case as well and now the SLP filed against the said judgment has also been dismissed. Now, therefore, it is notified for the information of all concerned who had earlier applied for the post of Art & Crafts Teachers against Advt. No. 6/2006, Cat. No. 22, that the Haryana Staff Selection Commission will conduct examination for 816 posts of Art & Craft Teacher advertised vide Advt. no. 6/2006, Cat. No. 22 on dated 31.01.2021 (Sunday) from 10:30 A.M. to 11:45 A.M. as per schedule given below:-

Date & Time of Examination-

31.01.2021 (Sunday)
(Morning Session) from 10:30 A.M to 11:45 P.M.
Reporting/Entry Time 08:30 A.M.
(No Entry after 09:30 A.M)

Selection Criteria 

Total Marks: 225 
I. Written Examination- 200 Marks 
 II. Viva-Voce/Interview- 25 Marks

Syllabus/ Paper Pattern-

The written examination for the above post will comprise of 100 multiple choice questions and divided into two portions comprising:-
A). There will be 100 objective type multiple choice questions (60 questions relating to academic knowledge of the respective subject for which candidates is appearing in the test and 40 questions relating to General Knowledge, General English & Hindi upto Matric Standard. Each question will carry two marks).
B). The candidates will have to secure the minimum qualifying marks in the written test as mentioned below:- 
 a) General Category - 50% 
 b) SC, BC - 45% 
 c) ESM - 40% 
d) DESM and Outstanding sports persons – As for General, SC, BC candidates as the case may be
Candidates equal to three times of the number of vacancies will be called for interview based on their performance in the written test. The total marks obtained in the written test and viva-voce will determine the merit of the candidates in their respective categories. A list of candidates who had applied against Advertisement. No. 06/2006, Cat No. 22 is available on the web-site of HSSC i.e. www.hssc.gov.in. The candidates are advised to go through the list before downloading the Admit card. If any candidate does not find mention name in the list he/she shall approach the Commission’s office till 06.01.2021 with original fee proof/Roll No. Slip etc. for the post of Art & Crafts Teacher against Advt. No. 06/2006, Cat No. 22. 

Admit Card-

Admit Card for written examination of the candidates will be uploaded on the Commission Web-site i.e. www.hssc.gov.in. 
The candidates can download the admit cards from the Commission Web-site from 22.01.2021 onwards

List of Candidates- 

To download List of Candidates-  Click here
To view Exam notice dated- 28.12.2020- Click here





Old Post 

Pursuant to the orders dated 20.02.2015 passed by the Hon'ble Punjab and Haryana High Court to hold selection in accordance with law in CWP No. 18482 (O&M) of 2010, titled as Suman Kumari V/s State of Haryana and others, it is notified for the information of all concerned applicants who had earlier applied for the post of Art & Craft Teacher against Advt. No. 6/2006, Cat No. 22 that in accordance with the directions, the Haryana Staff Selection Commission will hold written examination for 816 posts of Art & Craft Teacher against Advt. No. 6/2006, Cat No.22 as per schedule given below, however the process will be subject to the final outcome of CM No. 1387 -LPA of 2015 and LPA No. 452 of 2015 or any other court proceedings.

Date & time of Examination-

29.11.2015 from 11.00 A.M to 12.15 P.M Reporting Time 9.30 A.M

Place- Ambala and Panchkula

Scheme of Examination-

There will be 100 objective type multiple choice questions in the Examination (60 questions relating to academic knowledge of the respective subject including skill and method of teaching ability of the candidate in the subject and 40 questions relating to general knowledge, General English and Hindi up to Matric standard). Each question will carry two marks. 
The candidates will have to secure the minimum qualifying marks in the written test as mentioned below:- 
a) General Category candidates- 50%
b) SC, BC Categories candidates- 45%
c) ESM candidates - 40%
d) DESM and outstanding sportsperson - As for General, SC, BC Candidates, as the case may be 
Viva-Voce 'will be of 25 marks' 

However, as per law laid down by the Hon'ble Apex court, candidates equal to three times of the number of vacancies will be called for interview based on their performance in the written test. The total marks obtained in the written test and viva-voce will determine the merit of the candidates in their respective categories"

List of Candidates-

A list of candidates who had applied against Advertisement No. 6/2006, Cat No. 22 is available on the web-site of HSSC i.e. www.hssc.gov.in The candidates are advised to go through the list before downloading the Admit Card. 

Admit Cards-

Admit Card for written examination of the candidates will be uploaded on the Commission Website i.e. www.hssc.gov.in  The candidates can download the admit cards from the Commission Web-site from 23rd November, 2015 onwards. Candidates are advised to read the instructions on the Admit Card very carefully and follow the same strictly to avoid any adverse consequences. 
No separate information will be sent to the candidates by the Commission through post.



Tuesday, September 08, 2020

आईबीपीएस द्वारा 1557 क्लर्क पदों की वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी........

IBPS Clerk 2020 Notification: IBPS ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए 05 सितंबर से 11 सितंबर 2020 तक के रोजगार समाचारपत्र में IBPS Clerk 2020 Notification जारी कर दिया है. उम्मीदवार IBPS क्लर्क भर्ती के लिए IBPS की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. IBPS Clerk 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2020 है.

बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब, और सिंध बैंक, और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसे  देशभर के विभिन्न बैंकों में कुल 1557 रिक्तियां उपलब्ध हैं.
शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को IBPS क्लर्क 2020 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 05, 12 और 13 दिसंबर 2020 को आयोजित किया जाना निर्धारित है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 24 जनवरी 2021 को होना निर्धारित है.


बैंक ने www.ibps.in पर कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार IBPS क्लर्क भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं.

IBPS क्लर्क 2020 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 01 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि: 17 नवंबर 2020
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन: 23 नवंबर से 28 नवंबर 2020 तक
IBPS क्लर्क प्री ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि- 18 नवंबर 2020
IBPS क्लर्क प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा: 05, 12, 13 दिसंबर 2020
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम - प्रारंभिक: 31 दिसंबर 2020
IBPS क्लर्क मेन्स एग्जाम कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि: 12 जनवरी 2021
IBPS ऑनलाइन परीक्षा - मुख्य: 24 जनवरी 2021
प्रोविजनल अलोटमेंट की तिथि: 01 अप्रैल 2021

IBPS क्लर्क 2020 रिक्ति विवरण:
क्लर्क - 1557 पद
आंध्र प्रदेश - 10 पद
अरुणाचल प्रदेश - 1 पद
असम - 16 पद
बिहार - 76 पद
चंडीगढ़ - 6 पद
छत्तीसगढ़ - 7 पद
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - 4 पद
दिल्ली (NCT) - 67 पद
गोवा - 17 पद
गुजरात 119 पद
हरियाणा - 35 पद
एचपी - 40 पद
जम्मू और कश्मीर - 5 पद
झारखंड - 55 पद
कर्नाटक - 29 पद
केरल - 32 पद
लक्षद्वीप - 2 पद
एमपी- 75 पद
महाराष्ट्र - 334
मणिपुर - 2 पद
मेघालय - 1 पद
मिजोरम - 1 पद
नागालैंड - 5 पद
ओडिशा - 43 पद
पुदुचेरी - 3 पद
पंजाब - 136 पद
राजस्थान - 48 पद
सिक्किम - 1 पद
तमिलनाडु - 77 पद
तेलंगाना -20 पद
त्रिपुरा - 11 पद
यूपी - 136 पद
उत्तराखंड - 18 पद
पश्चिम बंगाल - 125 पद

ऑनलाइन आवेदन के लिए ...............Click Here


IBPS क्लर्क पद के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या  भारत या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता.
उम्मीदवार के पास वैलिड मार्क-शीट / डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए. ऑनलाइन पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा.
कंप्यूटर साक्षरता: कंप्यूटर का ऑपरेटिंग और कामकाजी ज्ञान होना अनिवार्य है यानी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ऑपरेशंस / लैंग्वेज में सर्टिफिकेट / डिप्लोमा / डिग्री होनी चाहिए / हाई स्कूल / कॉलेज / इंस्टीट्यूट में से किसी एक विषय के रूप में कंप्यूटर / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की होनी चाहिए.
आयु सीमा:
20 से 28 वर्ष

IBPS क्लर्क पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन सीआरपी ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा, जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, यानी चरण 1 - कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा (100 अंक) और चरण - 2 कंप्यूटर आधारित मेन्स परीक्षा (200 अंक) साक्षात्कार के दौर के बाद होगी. अंतिम चयन IBPS क्लर्क मेन्स और इब्स क्लर्क साक्षात्कार के आधार पर होगा.

IBPS क्लर्क एग्जाम पैटर्न (Prelims):

विषय

प्रश्नों की संख्या

न्यूनतम अंक

समय

इंग्लिश लैंग्वेज

30

30

20 मिनट

न्यूमेरिकल एबिलिटी

35

35

20 मिनट

रीजनिंग एबिलिटी

35

35

20 मिनट

कुल

100 प्रश्न

100 अंक

60 मिनट (1 घंटा)

IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न:

विषय

प्रश्नों की संख्या

न्यूनतम अंक

समय

जनरल फाइनेंसियल/फाइनेंसियल अवेयरनस

50

50

35 मिनट

जनरल इंग्लिश

40

40

35 मिनट

रीजनिंग एबिलिटी & कंप्यूटर एप्टीट्यूड

50

60

45 मिनट

क्वांटिटेटिव एबिलिटी

50

50

45 मिनट

कुल

190 प्रश्न

200 मार्क्स

160 मिनट (2 घंटे  40 मिनट)

ऑब्जेक्टिव टेस्ट में चिह्नित गलत उत्तरों के लिए जुर्माना होगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

IBPS क्लर्क भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?
पात्र उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IBPS क्लर्क 2020 के लिए आवेदन शुल्क:
SC / ST / PWD / EXSM उम्मीदवारों के लिए 100 / - रु.
अन्य सभी के लिए- 600 /- रुपये, 

नवोदय में निकली 454 टीजीटी, पीजीटी एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें अप्लाई........

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और फैकल्टी-कम-सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (एफजीएसए) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2020 तक या उससे पहले navodaya.gov.in पर ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली के राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT, मिसलेनियस टीचर और एफसीएसए (फैकल्टी-कम-सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर ) के कुल 454 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.  उम्मीदवार यहां पात्रता, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं.

NVS Recruitment 2020-महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2020

NVS Recruitment 2020-रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या - 454 पद
पीजीटी - 98 पद
टीजीटी - 293 पद
एफसीएसए - 73 पद

NVS Recruitment 2020-पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
टीजीटी - एनसीईआरटी या किसी अन्य एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान के क्षेत्रीय कॉलेज से संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय एकीकृत पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री.
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.....

नोटिफिकेशन व अन्य जानकारी के लिए......Click here


NVS Recruitment 2020- आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और योग्य आवेदक ऊपर दिए गए आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर सकते हैं और ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. दस्तावेज़ों / प्रशंसापत्रों के साथ  पीडीएफ में विधिवत भरा और हस्ताक्षरित आवेदन केवल 11 सितंबर 2020 को शाम 5 बजे तक conpune20@gmail.com पर भेज कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी. एक से अधिक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा. चयनित उम्मीदवार को समिति की आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र के किसी भी जेएनवी में नियुक्त किया जा सकता है.

Tuesday, October 10, 2017

E- Salary साईट पर सैलरी बननी शुरु !!! HRMS- एचआरएमएस के कारण स्लैरी ना मिलने की समस्या से मिला छुटकारा- पत्र जारी -

एचआरएमएस अपडेट ना होने की समस्या से परेशान होने वाले कर्मचारियों के लिए खुश खबरी

एचआरएमएस के कारण स्लैरी ना मिलने की समस्या से मिला छुटकारा

एचआरएमएस पर जानकारी अपडेट करने के लिए एक महीना पोस्टपोन हुआ प्रोग्राम

सभी कर्मचारियों को सितम्बर माह की अक्टूबर में ही मिलेगी स्लैरी

हरियाणा के इन विभागों को बिना एचआरएमएस पोर्टल पर जानकारी अपडेट किये बिना मिलेगी सितम्बर 2017 की स्लैरी

1. शिक्षा विभाग( एलिमेंट्री एंड सकेंडरी विभाग)

2. पुलिस विभाग

3. हाईकोर्ट

4. डिविजनल कमिश्नर

हरियाणा में छह हजार क्लर्कों की भर्ती पर लगी रोक हटते ही रिजल्ट जारी .........अपना रिजल्ट देखने के लिए यहाँ विजिट करें......

अपना रिजल्ट देखने के लिए यहाँ विजिट करें......

http://www.hssc.gov.in/writereaddata/Results/412_1_1_interview-result-sd.pdf




हरियाणा में छह हजार क्लर्कों की भर्ती पर लगी रोक हटी, कोर्ट ने याची पर लगाया जुर्माना


जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को हरियाणा में छह हजार से ज्यादा क्लर्क भर्ती परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक हटाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याची पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
याची रोहतक निवासी मुकेश ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद कराने की मांग की थी। इस पर हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस मामले की जांच में पेपर लीक जैसा कुछ नहीं मिला। सरकार ने बताया कि इस मामले में याची खुद उम्मीदवार भी नहीं है और उसने भर्ती में रोड़ा अटकाने के लिए याचिका दायर की है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी अपने जवाब में पेपर लीक के आरोपों को नकारा। आयोग का कहना था कि मामला छोटी मोटी नकल का है, पेपर लीक का नहीं।
नकल होने की खबरों को बनाया था याचिका का आधार
हरियाणा में पिछले साल 13 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक छह हजार से ज्यादा क्लर्क के पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इसके लिए सात लाख से ज्यादा आवेदन आए थे और तीन लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। दिसंबर में परीक्षा के दौरान कुछ सेंटर पर पेपर लीक की शिकायत आई थी। याची नकल की खबरों को आधार बनाते हुए याचिका दायर की थी।
याची ने हाईकोर्ट में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन का अखबार में प्रकाशित वह बयान भी पेश किया जिसमें उन्होने पेपर लीक की जांच कराने के लिए कहा था। याची ने सुप्रीम कोर्ट की एक जजमेंट की रूलिंग पेश की, जिसमें कहा गया था कि किसी परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है तो परीक्षा फिर से होनी चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से जवाब तलब किया था और याचिका के निस्तारण तक परीक्षा परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।

न्वच्यनित जे बी टी के लिए सूचना- सभी नवचयनित जेबीटी अपनी एम्प्लोयी ID देखने के लिए यह तरीका अपनाएं .........

सभी नवचयनित जेबीटी साथियो की एम्प्लोयी ID आ चुकी है

नीचे दिए गए लिंक से न्यू रजिस्ट्रेशन में जाकर मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद आई डी को चैक किया जा सकता है।

आईडी जांचने के लिए लिंक-

intraharyana.nic.in

आईडी जांचने के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरें

Employee Type- इसमे एचसीएस को चयन करें।

Date of Birth- यहां अपनी जन्म तिथि भरें।

Date of Joining- यहां अपनी डीईईओ कार्यालय में कई गयी ज्वाइनिंग डेट को भरें।
 
Salary Bank Account No- यहां अपना अकाउंट नम्बर भरें।
 
Security Code Shown Righ- यहां जो आपको ग्रीन पट्टिका पर 5 डिजिट्स दिए गए हैं वो भरें।

नॉट- इसमे जिसकी आई डी अभी तक जनरेट नही हुई होगी उसका विवरण नही दिखाया जाएगा। उसे केवल एरर शो होगा। जिसकी आई डी जनरेट हो चुकी होगी उसी की आई डी को दिखाया जाएगा...

Sunday, October 08, 2017

सुन्हरा सपना - *चाक -डस्टर के बजाय खेल-खेल से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी* -


*चाक -डस्टर के बजाय खेल-खेल से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी*

हिसार:चॉक की डस्ट से सने गुरुजी और ब्लैक बोर्ड से जूझते बच्चे अब ये बीते कल की बात होगी। क्योंकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की 90 फीसद पढ़ाई प्रेक्टिकल के माध्यम से होगी। केवल 10 फीसद पढ़ाई ही ब्लैक बोर्ड से करवाई जाएगी। सरकार ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। इस योजना में बकायदा शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।  इसके लिए सरकार ने 21 टीचरों को ट्रेंड किया है, ये टीचर अब जिले के 500 और शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे। धीरे-धीरे यह योजना पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में लागू हो जाएगी। बता दें कि सरकार की ओर कराए गए सर्वे में कई बार यह आंकड़ा सामने आ चुका है कि कई बार बच्चों को ब्लैक बोर्ड से समझने में परेशानी होती है, जिसको देखते हुए इस योजना के अंतर्गत अब बच्चों को प्रेक्टिकल कर बताए जाएगा।इस योजना का नाम लर्निंग लेवल आउट कम ट्रेनिंग रखा है, गुरुग्राम से 21 टीचरों को ट्रेंड किया गया है जोकि अब पांच जिले के 500 टीचरों को ट्रेंड करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि पाठ्यक्रम से संबंधित हर विषय को अब प्रेक्टिकल कर बच्चों को सिखाया जाएगा, केवल 10 फीसद ही ब्लैक बोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा-देवेंद्र, जिला प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, शिक्षा विभाग।

चार विषयों में प्रेक्टिकल से सीखेंगे बच्चे 121 टीचरों को गुरुग्राम से ट्रेनिंग दिलवाई गई है, जोकि बच्चों की लर्निंग लेवल को सुधारने का काम तो करेंगे ही साथ ही हर चीज को प्रेक्टिकल से रूबरू करवाएंगे। इसके लिए सरकार ने चार विषयों को चुना है, जिनमें गणित, अंग्रेजी, हंिदूी और ईवीएएस है। इन विषयों से संबंधित टीचर अब कक्षा में हर विषय को प्रेक्टिकल तौर पर समझाएंगे। हालांकि सरकार की ओर से अभी यह योजना तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा में ही शुरु करने का फैसला लिया है।

प्रत्येक टीचर को दिए गए हैं 500 रुपये

सरकार की ओर से इस योजना पर बजट भी तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक टीचर को 500 रुपये दिए जा चुके हैं, जोकि विषय से संबंधित प्रेक्टिकल सामान खरीदने के होंगे। इसके अलावा सरकार ने टीचर को किराया और अन्य भत्ते देने का भी फैसला किया है। ताकि हर टीचर को आने - जाने और अन्य सामान खरीदने के लिए न हिचकिचाएं।

पांच ब्लॉक से होगी इस मुहिम की शुरुआत , स्कूलों में अब 10 फीसद ही ब्लैक बोर्ड पर होगी पढ़ाई, 90 फीसद पढ़ाई होगी प्रेक्टिकल

पांच ब्लॉक से की जाएगी शुरुआत

सरकार की ओर से यह योजना पांच ब्लॉक में शुरु करने का फैसला लिया है, जिनमें हिसार-1, हिसार-2, हांसी-1, हांसी- 2 और नारनौंद है। हर ब्लॉक से 100 शिक्षकों को ट्रेंड किया जाएगा। कुल मिलाकर 500 शिक्षकों को इस योजना में जोड़ा जाएगा। अगर मुहिम सफल होती है तो धीरे - धीरे यह मुहिम पूरे जिले में लागू हो जाएगी। सरकार ने इस योजना का नाम लर्निंग लेवल आउट कम ट्रेनिंग रखा है। यह ट्रेनिंग तीन दिन की होगी।
बदलाव

सोमवार को एडीसी होंगे 21 ट्रेंड टीचरों से रूबरू

गुरुग्राम से ट्रेंड हुए 21 टीचर सोमवार को एडीसी एएस मान से रूबरू होंगे। बैठक में एडीसी की ओर से टीचरों की कार्यप्रणाली, बजट और समय सारिणी पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अन्य चीजों पर भी गहनता से जांच की जाएगी। यह बैठक एडीसी कार्यालय में होगी। विभाग की ओर से बीईओ और संबंधित टीचरों को मेल पर सूचना भेज दी गई है।

Friday, October 06, 2017

एलिमेंट्री_हेडमास्टर सुगम सपंर्क पोर्टल की समस्याओं की सुनवाई के लिए 09 अक्टूबर 2017 को GSSS Panchkula Sec-7 में बुलाया।

एलिमेंट्री_हेडमास्टर सुगम सपंर्क पोर्टल की समस्याओं की सुनवाई के लिए 09 अक्टूबर 2017 को GSSS Panchkula Sec-7 में बुलाया।

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

*http://schooleducationharyana.gov.in/downloads_pdf/circullers/2017/Notice_Sugam_Complaints_06102017.pdf*

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अक्टूबर माह के अवकाश

 हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अक्टूबर माह के अवकाश

01-रविवार
02-गांधी जयन्ती
05-बाल्मीकि जयन्ती
08-रविवार
14-द्वितीय शनिवार
15-रविवार
18-छोटी दीपावली (वैकल्पिक)
19-दीपावली
20-विश्वकर्मा दिवस
22-रविवार
29-रविवार

दिल्ली एयर फोर्स में अध्यापन और गैर शिक्षण पद के लिए विज्ञापन जारी | आवेदन करने के यहाँ विजिट करें ........

दिल्ली एयर फोर्स में अध्यापन और गैर शिक्षण पद के लिए विज्ञापन

पीजीटी कम्प्यूटर साइंस के लिए लिंक

http://racecourseschools.in/public_html/wp-content/themes/Advertisement/Teacher_Vacancy_Sept_2_2017/Post_Graduate_Teachers.pdf


*टीजीटी इंग्लिश , टीजीटी हिंदी , टीजीटी सोशल स्टडीज़ व 

ड्राइंग टीचर के लिए लिंक*

http://racecourseschools.in/public_html/wp-content/themes/Advertisement/Teacher_Vacancy_Sept_2_2017/Trained_Graduate_Teachers.pdf


अस्सिस्टेंट टीचर्स के लिए लिंक


http://racecourseschools.in/public_html/wp-content/themes/Advertisement/Teacher_Vacancy_Sept_2_2017/Assistant_Teacher.pdf


लैब अस्सिस्टेंट के लिए लिंक


http://racecourseschools.in/public_html/wp-content/themes/Advertisement/Teacher_Vacancy_Sept_2_2017/LAB_ASSISTANT.pdf


उपरोक्त सभी पदों के लिए विभागीय आवेदन पत्र लेने के लिए लिंक


http://racecourseschools.in/public_html/wp-content/themes/Advertisement/Teacher_Vacancy_Sept_2_2017/APPLICATION_FORM.pdf

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पी आर टी , टी जी टी , पी जी टी भर्ती के रिजल्ट जारी ......... रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

केंद्रीय विद्यालय संगठन रिजल्ट

Opening of New KV – Chatra, District Chatra, & Giridih, District Giridih, Jharkhand. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/ANN(1)-05-10-2017.pdf

Result of written test for the post of PGT (All subjects) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/PGTS%20.xlsx

Result of written test for the post of TGT (All subjects) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/TGTS.xlsx

Result of written test for the post of PRT against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/PRT.xlsx

Result of written test for the post of PRT (Music) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/PRT(MUSIC).xlsx

Final Result (Written & Interview) for the post of PGT (All subjects) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/Final_PGTs.xls

Final Result (Written & Interview) for the post of TGT (All subjects) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/Final_TGT.xls

Final Result (Written & Interview) for the post of PRT and PRT(Music) against the Advt. No.-11. (05-10-2017)

http://kvsangathan.nic.in/GeneralDocuments/Final_PRT%20&%20PRT(Music).xls

Wednesday, October 04, 2017

REET एग्जाम की डेट घोषित, 11 फरवरी, 2018 को होगा पेपर।

REET एग्जाम की डेट घोषित, 11 फरवरी, 2018 को होगा पेपर

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 फरवरी 2018 में अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 2015 में रीट का आयोजन किया था। अब 3 साल बाद रीट का आयोजन होगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के शुल्क में भी बढ़ोतरी होगी। बढ़ोतरी कितनी होगी, यह अब तय होगा। जानिए और इस बारे में ...

- रीट को लेकर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की ओर से जारी निर्णय उल्लेख किया गया है कि यह परीक्षा 11 फरवरी, 2018 को होगी।
- बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा सरकारी और निजी दोनों ही विद्यालयों के लिए अनिवार्य है, इसलिए यह जरूरी है कि नियमित रूप से रीट परीक्षा का आयोजन करवाया जाए। आगामी रीट परीक्षा फरवरी-2018 में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षाओं के आयोजन, उससे संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों के लिए भवनों की उपलब्धता हो सुनिश्चित

- शिक्षा राज्यमंत्री ने रीट परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर परीक्षा संचालन समितियां बनाए जाने तथा परीक्षा केन्द्रों की संख्या सुनिश्चित कर उनके लिए कॉलेज, स्कूल, निजी शैक्षणिक संस्थाओं के भवन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की हिदायत दी। रीट परीक्षाओं से संबंधित आवेदन के विज्ञापन प्रकाशन के साथ ही शुल्क आदि के बारे में भी निर्णय कर जरूरी कार्रवाई समय रहते कर ली जाए

Tuesday, October 03, 2017

प्राइमरी कक्षाओं के लिए अक्तूबर मास का विषयवार सिलेबस....


*प्रथम कक्षा का सिलेबस*
हिन्दी--मात्रा ज्ञान,
गणित--10 से 20 तक की संख्याएँ,,,, समय,,,
Eng--Head and Shoulder,,,, Trace and speak,,,, Sing the rhyme Aloud,,,, colours we see.
.
*दुसरी कक्षा का Syllabus*

हिन्दी--मेले की सैर,, चाँद का कुरता,,
गणित--गुणा, भाग,,
Eng-- Let's learn his/her, my, your,,, Let's learn use of her and his,, Let's learn action words.,,
.
*कक्षा--3 का Syllabus*
हिन्दी-- लाल बहादुर शास्त्री,, मोर ,,
गणित-- सम -विषम संख्याएं,,भिन्न,,
Eng---Learn about will/shall,, use of my, our, its, their, his, her, your,,
EVS-- छूकर देखो,, प्राकृतिक संसाधन,,
.
*कक्षा--4 के लिए सिलेबस*
हिन्दी-- दोहा सप्तक,,, खुशी लौट आई ,,
गणित-- ज्यामिति ,,, लम्बाई का माप ,,
Eng-- A. Rainy Day,,, Anu's village,,
EVS--- मुख्य संसाधन व उनका उपयोग ,, हमारी कृषि,,, सजीव जगत ,,
.
*कक्षा --5 के लिए Syllabus*
हिन्दी-- कम्प्यूटर,,, अभिमानी द्वीप,,
गणित-- ऐकिक नियम,,B लाभ- हानि,,
Eng-- A day at Pinjore,,,
EVS-- हमारे स्वतन्त्रता सेनानी,, हमारी महान विभूतियाँ ।

न्वच्यनित जे बी टी अध्यापकों की भर्ती पर एक और नया केश दाखिल हुवा ...........


यमुनानगर निवासी सुमन चौधरी ने हाईकोर्ट में केस फाइल करके उन चयनित JBT को पार्टी बनाया है जिनका JBT का डिप्लोमा ही 2013 में पास हुआ था l याचिकाकर्ता का तर्क है कि आवेदन की अंतिम तिथि 08-12-2012 थी और कुछ उम्मीदवारों का JBT का डिप्लोमा ही 2013 में पास हुआ है l उनका तर्क है कि 2013 में JBT का डिप्लोमा पर करने वाले अयोग्य हैं
याचिकाकर्ता वेटिंग लिस्ट में पहले नम्बर है और उसने 04-09-2017 को लीगल नोटिस भी भेज दिया था l
हाईकोर्ट ने इस केस में 14-2-2018 के लिए नाटिस जारी किया है l
पढ़िए 26-9-2017 के हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश :-
IN THE HIGH COURT OF PUNJAB AND HARYANA AT CHANDIGARH
CWP-21972-2017
SUMAN CHAUDHARY
V/S
STATE OF HARYANA AND OTHERS
Present: Mr. Sunil K. Nehra, Advocate for the petitioner.
****
Inter alia submits that the petitioner was an applicant in the SC Category for the post of PRT/JBT Teacher against Advertisement No.2/2012 dated 08.11.2012 (Annexure P-1). The cut-off-date was 08.12.2012 and the essential qualification required was 2 years Diploma in Elementary Education (page No.27). It is submitted that private respondents acquired the same only in the year 2013 (Annexure P-7) and were not eligible. The petitioner is figuring at Serial No.1 of the waiting list as per Annexure P-6 and a legal notice dated 04.09.2017 (Annexure P-9) has been served upon the respondents for cancelling the candidature and offering appointment to the petitioner, which is to be acted upon.
Notice of motion for 14.02.2018.
(G.S. SANDHAWALIA)
JUDGE
SEPTEMBER 26, 2017

शाला सिद्धि के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक ........ और इसके क्रियान्वयन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशालाओं के बारे जानकारी व निर्देश ........

शाला सिद्धि के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक ...............



आज  से शुरू होने वाली शाला सिद्धि के क्रियान्वयन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशालाओं में इस बार केवल मिडिल व प्राइमरी विद्यालयों से ही एक-एक शिक्षक प्रति विद्यालय भाग लेंगे।

1.हर एक प्राथमिक विद्यालय से एक शिक्षक (मुख्य शिक्षक जरूरी नहीं है) को आना है कोशिश करें कि ऐसा शिक्षक/शिक्षिका आये जो आयु में सबसे छोटे हों क्योंकि उन्हें इंटरनेट आदि के प्रयोग का अधिक अनुभव होता है।

2. वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में हालांकि 6 से 8 कक्षाएं होती हैं, किन्तु इन विद्यालयों से किसी को नही आना है।

3. यदि किसी वरिष्ठ माध्यमिक अथवा उच्च विद्यालय के कैम्पस में कोई अलग मिडिल या प्राथमिक विद्यालय चल रहा है तो भी मिडिल व प्राथमिक विद्यालय से शिक्षकों को आना है।

3(a) मिडिल स्वतंत्र के साथ प्राथमिक कक्षाएं भी हो सकती हैं, ऐसी स्थिति में उस विद्यालय से 2 शिक्षक होंगे एक JBT व एक TGT

4. किसी भी विद्यालय से एक से अधिक प्रतिभागी न आएं और न ही दो विद्यालयों के नाम पर एक शिक्षक आये।

5. सभी प्रतिभागी अपने विद्यालय का यू-डाइस कोड व ईमेल एड्रेस साथ लेकर आएं।

6. कार्यशाला का समय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक है , न आने वाले या देरी से पहुंचने वाले सभी शिक्षकों के स्पष्टीकरण के उपरांत उन्हें पंचकूला प्रशिक्षण हेतु आना होगा।






स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने 1 अक्टूबर से बदल दिए नियम, जानें क्या होगा फायदा......

SBI ने 1 अक्टूबर से बदल दिए नियम, जानें क्या होगा फायदा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एक अक्टूबर से कुछ नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने अपने कस्टमर्स को थोड़ी बहुत राहत देते हुए मिनिमम बैलेंस लिमिट और बेस रेट में कटौती की है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बदले नियम और कस्टमर्स को मिलेगा कितना फायदा...
1. मिनिमम बैलेंस लिमिट हुई कम :
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे बैंक एसबीआई ने बचत खाता में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस (एमएबी) की सीमा को घटा दिया है। पहले बचत खाता धारकों को अपने एकाउंट में कम से कम 5000 रुपये रखते पड़ते थे, नहीं तो पेनाल्टी लग जाती थी। एसबीआई ने इस नियम को बदलते हुए न्यूनतम बैलेंस की सीमा घटाकर 3000 कर दी है। यानी कि अब आपको अपने बचत खाता में सिर्फ 3000 बैलेंस रखना अनिवार्य होगा। अगर इससे नीचे बैलेंस जाता है तो जुर्माने के रूप में कुछ राशि आपके एकाउंट से काट ली जाएगी। हालांकि नाबालिगों, पेंशनर्स और सब्सिडी के लिए खोले गए एकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस का चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
2. एकाउंट क्लोज कराने पर नहीं लगेगा चार्ज :
एक अक्टूबर से एसबीआई अपने कस्टमर्स से एकाउंट खोलने के एक साल बाद उसे बंद कराने पर कोई चार्ज नहीं लेगा। हालांकि अगर आप एकाउंट ओपनिंग डेट के 14 दिन बाद से लेकर 1 साल के बीच की अवधि में एकाउंट बंद करवाते हैं तो 500 रुपये के साथ-साथ जीएसटी भी देना पड़ेगा। वहीं खाता धारक की मौत के बाद उसके एकाउंअ का सेटलमेंट करने और एकाउंट बंद करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
3. इन बैकों को नहीं चलेगा चेक :
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक अक्टूबर से अपने साथ मर्ज हुए बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने आईएफएससी वाले चेक नहीं लेगा। इनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक शामिल हैं।
4. एसबीआई का कर्ज हुआ सस्ता :
एसबीआई ने कर्ज भी सस्ता कर दिया है। बैंक ने अपने बेस रेट में 5 बेसिस प्वॉइंट यानी 0.05 परसेंट कटौती की है। पहले यह रेट 9 फीसदी था, अब 8.95 फीसदी रह गया है। बेस रेट में कटौती से लोन लेने वाले पुराने कस्टमर्स को फायदा मिलेगा।
5. जुर्माना भी देना पड़ेगा कम
एसबीआई ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को एक और राहत दी है। खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी को भी घटा दिया है। बैंक ने जुर्माना राशि को 50 फीसदी तक कम किया है। अब शहरी और महानगर में रहने वालों से 30 से 50 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। वहीं अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह शुल्क 20 से 40 रुपये तक लगेगा।