Monday, October 02, 2017

बहुत ही महत्वपूर्ण वेबसाइट !! आपके सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला पार्षद के पास कब और किस मद के लिए कितना पैसा आया , यह जानने के लिए आवश्यक जानकारी

अपने अपने गांव पंचायत और जिले के सभी पंचायत में कितना पैसा सरकार का आया है और क्या काम किया और किस काम का कितना पैसा आप के गांव के  xxxx ने खाया उस का पता इस लिंक से लगाओ ओर सरकार के अपने पैसो का सही उपयोग  करे
# अतिमहत्वपूर्ण_जानकारी

http://www.planningonline.gov.in/ReportData.do?ReportMethod=getAnnualPlanReport



इस लिंक पे आप अपने गांव मे हुए सभी कार्यो की जानकारी देख सकते है किस काम मे कितना पैसा खर्च हुआ .

यह देखकर हैरान हो गया कि एक छोटे से भी काम के लिए सरकार कितना पैसा देती है. अब हमको जागरूक होने की जरूरत है. सभी जानकारियां सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है बस हमें उन्हें जानने की जरूरत है. यदि हर गांव के सिर्फ 2-3 युवा ही इस जानकारी को अपने गांव के लोगों को बताने लगें, समझ लो आधा भ्रष्टाचार ऐसे ही कम हो जाएगा.

इसलिए आपसे गुजारिश है कि आप अपने गांव में वर्ष 2016-17 मे हुए कार्यो को जरूर देखें और इस लिंक को देश के हर गांव तक भेजने की कोशिश करे ताकि गांव के लोग अपना अधिकार पा सके. एक बार अवश्य देखे व जाने कितनी मद आपके ग्राम सभा में प्रधानों ने खर्च की है.

जिन इलाकों की सूचनाएं  वेबसाइट पर नहीं डाली गई हैं वहां के लोगों से अनुरोध है कि वे अधिकारियों से मिलकर इसे अपडेट करने की मांग करें.

शिक्षा विभाग की ऑन लाइन तबादला निति पर संकट के बादल .........


स्मार्ट क्लासरूम और टेबलेट वाले गुरुजी

स्मार्ट क्लासरूम और टेबलेट वाले गुरुजी

चंडीगढ़ : देश के चार राज्यों : हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश के एजुकेशन सिस्टम का अध्ययन करने के बाद हरियाणा सरकार ने अपने यहां बच्चों के लनिर्ंग लेवल (सीखने के स्तर) में सुधार की कार्य योजना तैयार की है। प्रदेश सरकार के पास रिपोर्ट है कि पांचवीं का बच्चा तीसरी क्लास और तीसरी क्लास का बच्चा दूसरी या पहली क्लास के विषयों के बारे में कुछ नहीं जानता। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने अगले साल दिसंबर 2018 तक बच्चों के लनिर्ंग लेवल को 80 फीसदी तक लाने की कार्य योजना तैयार की है।

मुख्यमंत्री ने सीएमओ और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक हरियाणा के एजुकेशन सिस्टम में सुधार के उपायों पर चर्चा की। सीएमओ में बनाए जाने वाले सक्षम हरियाणा सेल से एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मानीटरिंग होंगे, जिसमें 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य के 119 ब्लाक और 22 जिलों में छह माह अध्ययन के बाद चार सूत्रीय शिक्षा सुधार कार्यक्रम लागू होगा। डीसी, एडीसी और सुशासन सहयोगी मिलकर इस योजना को अमल में लाएंगे।

सक्षम स्कूल पोर्टल बनाने का भी फैसला

सरकार ने सक्षम स्कूल पोर्टल भी बनाने का निर्णय लिया है, जिस पर सभी जिलों के आंकड़े मानीटर किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. केके खंडेलवाल और सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता की मौजूदगी में हुई इस बैठक में एजुकेशन सिस्टम में सुधार के लिए आकलन फ्रेम वर्क तैयार किया गया।

स्टार टीचर किए जाएंगे चिह्नित

सरकार ने हर जिले और स्कूल में स्टार शिक्षक चिह्नित करने की भी योजना बनाई है, ताकि उन्हें प्रोत्साहित कर बच्चों के लनिर्ंग लेवल में सुधार के लिए प्रेरित किया जा सके। कुछ स्कूलों में प्रयोग के तौर पर स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे। शिक्षकों को टेबलेट देने की योजना है। टेबलेट पर वह खुद पढ़कर फिर बच्चों को स्कूलों में पढ़ाएंगे। सरकार पहले चरण में रोहतक, करनाल, झच्जर, सोनीपत, फतेहाबाद, यमुनानगर और नूंह को सक्षम जिले बनाने के लिए काम करेगी। फरवरी 2018 तक हर हाल में सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए काम चालू हो गया है।

शर्म करो नेताओ ..... 11 जेबीटी महिला शिक्षकों ने कटवाए केश...... किसी बहन बेटी को ऐसा करने को मजबूर करने वालो शर्म करो

11 जेबीटी महिला शिक्षकों ने कटवाए केश

धरनारत महिला शिक्षकों ने दी चेतावनी, दो दिन में मांग नहीं मानी तो करवाएंगी मुंडन

करनाल : नौकरी बहाली की मांग को लेकर सीएम सिटी में धरने पर बैठे प्रदेशभर के 1259 लो मेरिट जेबीटी शिक्षकों में से 11 महिलाओं ने रोष स्वरूप केश कटवाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह मुंडन करवा देंगी। वहीं दूसरी ओर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल छह जेबीटी शिक्षकों ने इलाज कराने से साफ मना कर दिया। शिक्षक सुनीता का शुगर डाउन होने के कारण हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

शिक्षक की हालत को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम धरनास्थल पर ब्लड सैंपल लेने पहुंची। उन्होंने कहा कि महिला को दाखिल नहीं करवाया गया तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है लेकिन सुनीता ने इलाज लेने से मना कर दिया है। इसके अलावा शिक्षक ऋषिपाल, सूरजप्रकाश, सीमा, पंकज रानी व सुनील की भी हालत नाजुक है। जेबीटी शिक्षकों ने धरनास्थल पर स्पष्ट किया है कि नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर लिए बिना धरनास्थल से नहीं उठेंगे। 17 जेबीटी शिक्षक कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। धरनास्थल पर शिक्षकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अक्टूबर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन का एलान

जेबीटी शिक्षकों के समर्थन में आए सर्व कर्मचारी संघ ने तीन अक्टूबर को प्रदर्शन का एलान किया है। संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के साथ अन्याय किया है।

8 सितंबर को छात्र सुरक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव भेजेगी सरकार - शिक्षा मंत्री

8 सितंबर को छात्र सुरक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव भेजेगी सरकार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेहतर है सुझाव, मेरी खुद की रूचि है

गुरुग्राम:प्रदेश सरकार आठ सितंबर को प्रद्युम्न का बलिदान दिवस घोषित कराने एवं इस दिवस को छात्र सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। इससे बच्चों की सुरक्षा के प्रति तेजी से जागरूकता पैदा होगी। वह भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रद्युम्न की जिस दिन हत्या हुई, उस दिन को हर साल छात्र सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाए, इसके लिए हरसंभव प्रदेश सरकार प्रयास करेगी। व्यक्तिगत प्रयास को भी तैयार हैं। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। प्रद्युम्न की हत्या के बाद से स्कूलों के ऊपर सख्ती और बढ़ा दी गई है। सभी को स्पष्ट शब्दों में कह दिया गया है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। प्रशासन के लोग समय-समय पर सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल करते रहेंगे।

अभिभावकों को भी जागरूक करने पर विचार

 बच्चों की सुरक्षा के ऊपर किस प्रकार ध्यान दिया जाए, इस बारे में न केवल स्कूलों के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा बल्कि अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। कई घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, उसके पीछे मूल कारण जागरूकता का अभाव है। इस स्थिति से जल्द ही निजात मिलेगी। बता दें कि गत आठ सितंबर को सोहना रोड गांव भोंडसी के नजदीक स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 24 सितंबर को नया गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता गो¨वद नारायण ने आठ सितंबर को न केवल प्रद्युम्न का बलिदान दिवस घोषित करने का बल्कि इस दिवस को छात्र सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे सभा में उपस्थित लोगों ने एक सुर से स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया था। गोविद नारायण ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार को उसी दिन भेज दिया था। यही नहीं हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया गया है। प्रद्युम्न के पिता वरुणचंद की भी इच्छा है कि कुछ ऐसा हो जिससे कि उनके बेटे की तरह किसी और का बेटा दुनिया से न जाए।

NPS- PRAN खाता धारकों के लिए आवश्यक जानकारी | मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी आदि अपडेट करने का तरीका ..

 National Pension Scheme, also known as NPS, is a quasi-EET instrument in India where 40% of the corpus escapes tax at maturity, while 60% of the corpus is taxable. Of the 60% taxable corpus, 40% is tax-exempt as it has to be compulsorily used to purchase an annuity. 

दोस्तों , यदि आपका भी इस नई पैंसन स्कीम में खाता है और आप अपने खाते की जानकारी हर महीने अपने मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी पर पाना चाहते है , तो आपको अपने खाते के साथ अपने मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी अपडेट करने होंगे |



 मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी अपडेट करने के लिए ......


यहाँ क्लिक करें .......

Sunday, October 01, 2017

हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारी अपने PRAN नंबर का स्टैट्स देखने या खोये हुए PRAN नंबर की जानकारी के लिए ये तरीका अपनाएं ....

कर्मचारी अपने PRAN नम्बर का स्टेटस नीचे दिए लिंक पर देखे। अगर किसी कर्मचारी ने अपना PRAN नम्बर खो दिया है, वो भी अपने नाम या जन्म तिथि या नियुक्ति तिथि से अपना प्राण नम्बर जान सकता है।

PRAN नम्बर जानने के लिए ...........यहाँ क्लिक करें ....