Monday, January 27, 2014

रेलवे में निकली 26,000 से ज्यादा भर्तियां .....

रेलवे में नौकरियों की बाढ़ आ गई है. जी हां! इस बार रेलवे में निकली हैं 26,567 भर्तियां. ये भर्तियां दो पदों पर निकली हैं पहला असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और दूसरा टेक्नीशियन. अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, तिरुवनंतपुरम और रांची के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ये भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 5200-20,200 रुपये का वेतनमान (ग्रेड पे- 1900) निर्धारित है.
योग्यता
इन पदों पर केवल वही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है. आयु में एससी-एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है.
असिस्टेंट लोको पायलेट के लिए शैक्षिक योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्‍थान से 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई. या संबंधित ट्रेड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री (एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त).
टेक्नीशियन ग्रेड III में कई केटेगरी के तहत भर्तियां निकली हैं जैसे मैकेनिक, ब्लैकस्मिथ, फिटर, पेंटर, कारपेंटर, मेसन, वेल्डर आदि. टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए शैक्षिक योग्यता (टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन और वायरलेस मेंटेनर केटेगरी को छोड़कर) है - मान्यता प्राप्त संस्‍थान से 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन और वायरलेस मेंटेनर केटेगरी के लिए- मान्यता प्राप्त संस्‍थान से 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई. या
फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं या
एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा.
परीक्षा और सेलेक्शन
टेक्नीशियन और एएलपी दोनों पदों के लिए एक ही दिन एक कॉमन लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा तिथि 15 जून, 2014 निर्धारित की गई है. एएलपी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित और एप्टीट्यूड टेस्ट होगा. जबकि टेक्नीशियन पद के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा का प्रावधान है. लिखित में अच्छा परफॉर्म करने वाले उम्मीदवारों (एएलपी) को एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. हरेक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काट लिया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरकर और उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी लगाकर सामान्य पोस्ट से संबंधित रेलवे आरआरबी के पते पर भेजें. आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 40 रुपये की एग्जामिनेशन फीस रखी गई है जो कि उन्हें डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ के जरिए देनी होगी. महिलाओं और एससी/एसटी वर्ग के युवाओं को ये फीस नहीं देनी होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2014 है.


FOR ADVERTISEMENT................PLEASE CLICK HERE.........

जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) में क्लर्क, स्टेनो, एमटीएस समेत 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों में एलडीसी, स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) समेत कई पोस्ट शामिल हैं.
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 36 पद
इस पद को लेकर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा 30 वर्ष है. स्किल्स की बात करें तो आवेदक की अच्छी टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी है. तय मानकों के अनुसार अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग आना अनिवार्य है. इस पद के लिए 1900 रुपये ग्रेड पे के साथ 5200-20200 रुपये का वेतनमान तय किया गया है.
स्टेनोग्राफर ग्रेड - II- 07 पद
मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा इस पद के लिए कुछ टाइपिंग स्किल्स होना भी जरूरी है. वह है -
डिक्टेटशन: 10 minutes @ 80 w.p.m
ट्रांसक्रिप्शन: 65 mts. (Eng) / 75 mts (Hindi) (On Manual Typewriter) या
50 mts. (Eng) / 65 mts (Hindi) (On computer)
इस पोस्ट के लिए 2400 रुपये ग्रेड पे के साथ 5200-20200 रुपये का वेतनमान तय किया गया है.
एलडीसी और स्टेनोग्राफर के लिए सेलेक्शन प्रक्रिया
सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परिक्षा में अच्छी परफॉर्मेंस करने वालों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद दोनों परीक्षाओं में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी. ध्यान रहे इन दोंनों पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा.
10वीं पास के लिए भी अवसर
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 268 पद
10वीं पास/आईटीआई पास या समकक्ष इस पद के लिए आवदेन कर सकता है. इस पद के लिए 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के युवा ही एप्लाइ कर सकते हैं. आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है. इस पद के लिए 1800 रुपये ग्रेड पे के साथ 5200-20200 रुपये का वेतनमान तय किया गया है. इस पद पर सेलेक्शन के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा होगी. उसी के आधार पर बनी मेरिट से उम्मीदवारों को चयन होगा.

कैसे करें आवेदन और अंतिम तिथिएलडीसी, स्टेनोग्राफर और एमटीएस तीनों पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही एप्लाई किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2014 है. परीक्षा की तारीख 9 फरवरी तय की गई है जो कि बाद में आवश्यकता पड़ने पर बदली भी जा सकती है. आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए आप पांडिचेरी स्थित इस इस्टीट्यूट की वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक करें... http://jipmer.edu.in/announcements/recruitment-to-various-groups-bc-category-of-posts/
कई मेडिकल संबंधी पदों पर भी निकली हैं भर्तियां
स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मल्टी टास्किंग स्टाफ के अलावा अन्य कई पदों पर भी रिक्तियां निकाली गई हैं जैसे एक्सरे टेक्सनीशियन (10 पद), जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट (4 पद), फार्मसिस्ट (16 पद), ऑर्थोप्टिस्ट/रीफ्रेक्शनिस्ट (3 पद), पब्लिक हेल्थ नर्स (8 पद), मेडिकल सोशल वर्कर (9 पद), फार्मासोलॉजिकल एनालिस्ट (1 पद), जूनियर डायटीशियन (6 पद), यूआरओ टेक्ननीशियन (4 पद), एनेस्थीसिया (2पद). इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

रेलवे में निकली 5000 से ज्यादा भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2014

अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी करने का ख्वाब संजोए बैठे हैं तो इससे अच्छा मौका शायद आपको ना मिले. उत्तर रेलवे ने विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली हैं. रेलवे ने हाल ही में 5,679 पद भरे जाने के लिए नोटिस जारी किया है.
यह भर्तियां विभिन्न पदों पर निकाली गईं हैं. इनमें प्वाइंट्समैन, गेटमैन, खलासी हेल्पर, ट्रैकमैन, कैरिज क्लीनर, खलासी, सफाईवाला, कुक मेट, हॉस्पिटल अटेंडेंट पद शामिल हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2014 है.
न्यूनतम योग्यता और आयु
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या एनएसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है. ध्यान रहे कि ऐसे छात्र जो कि 10वीं कक्षा/आईटीआई में हैं या फिर रिजल्ट की वेट कर रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकते.
18 से 33 वर्ष की आयु वाले युवा इन पदों के लिए एप्लाई कर सकते हैं. आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी. एससी/एसटी वर्ग के लिए आयु में 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है.
इन पदों के लिए 1800 रुपये ग्रेड पे के साथ 5200-20200 रुपये का वेतनमान तय किया गया है. सेलेक्शन प्रक्रिया की बात करें तो एप्लाइ करने वाले आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर एक मेरिट तैयार की जाएगी.
आवेदन भरकर इस पते पर भेज सकते हैं-
Assistant Personnel Officer(RRC)
Railway Recruitment Cell
Lajpat Nagar – I
New Delhi – 110 024

FOR ADVERTISEMENT................PLEASE CLICK HERE..........

पैन कार्ड बनवाना होगा मुश्किल, 3 फरवरी से लागू.........

अब पैन कार्ड बनवाना पहले के मुकाबले कठिन हो जाएगा। सरकार पैन कार्ड बनाने के नियमों में बदलाव कर रही है। यह नए नियम इसी साल अगले महीने 3 फरवरी से लागू हो जाएंगे।

नए नियमों के अनुसार पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन हो जाएगी। इस नए नियम के मुताबिक, अब पैन कार्ड के आवेदन के साथ पहचान का प्रमाण, जन्म दिन का प्रमाणपत्र और अड्रेस प्रूफ जमा करना होगा। इसके साथ ही अब आवेदन के साथ लगाई जाने वाली प्रति की मूल कॉपी का भी सत्यापन किया जाएगा।

सीबीडीटी के सर्कुलर के मुताबिक अब पैन कार्ड बनाने के लिए पहचान और पते के साथ जन्म दिनांक के असली दस्तावेज भी पैन कार्ड सेंटर में दिखाने होंगे। पैन कार्ड सेंटर दस्तावेज की जांच कर उसे वापस कर देगा। सरकार की ओर से यह कदम पैन कार्ड के बढ़ते उपयोग और इसके कुछ दुरुपयोग की शिकायतों के चलते उठाया गया है। दिलचस्प है कि कई स्थानों पर पैन कार्ड को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी के रूप में पेश किया जाता है।

ईएसआईसी में 267 पदों पर निकली वैकेंसी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के 267 पदों पर वैकेंसी निकली हैं. 267 में से 150 पद अनारक्षित हैं. एससी वर्ग के लिए 44, एसटी के लिए 03, ओबीसी के लिए 70 पद आरक्षित हैं. सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद के लिए 4600 रुपये के ग्रेड-पे के साथ 9300-34800 रुपये वेतमान तय किया गया है.
योग्यता
किसी भी विषय से ग्रेजुएट इन भर्तियों के लिए एप्लाई कर सकता है. बस उसका मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. कॉमर्स, लॉ और मैनेजमेंट साइड से ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं को चयन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए. उसे पता होना चाहिए कि ऑफिस के डाटबेस के संदर्भ में कंप्यूटर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
इन भर्तियों में केवल वही युवा एप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 21 से 27 साल के बीच है. आयु की गणना 20 फरवरी, 2014 से की जाएगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी की गई है.
कैसे होगा सेलेक्शन
ये एक डायरेक्ट रिक्रूटमेंट है. नौकरी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन परीक्षाएं देनी होंगी - लिखित, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और इंटरव्यू. इन तीनों में परफॉर्मेंस के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा. 80 फीसदी नंबर लिखित और कंप्यूटर स्किल टेस्ट से दिए जाएंगे. बाकी 20 फीसदी इंटरव्यू से.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड से ही एप्लाई कर सकते हैं. अनारक्षित उम्मीदवारो को बतौर एग्जामिनेशन फीस 275 रुपये अदा करने होंगे. इस फीस का भुगतान एसबीआई बैंक में चलान भरकर किया जा सकता है. एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2014 है.

FOR ADVERTISEMENT...............PLEASE CLICK HERE..........


8500 लोगों ने सरकारी नौकरी छोड़ी, ये क्या हुआ?

एक तरफ जहां सरकारी नौकरी की चाहत में दिन-रात मेहनत करते जा रहे हैं। वहीं 85,00 लोगों ने सरकारी नौकरी छोड़ दी है।

देश में केन्द्रीय सशस्त्र सेना बल के अधिकारी और जवान बहुत तेजी के साथ अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं। नौकरी छोड़ने वालों की तादाद पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी बढ़ गई है।

नौकरी छोड़ने का मुख्य कारण काम करने की कठिन परिस्थितियां और करियर को लेकर होने वाली अनिश्चितता है। नक्सली और बॉर्डर क्षेत्रों में काम करने वाले केन्द्रीय सशस्‍त्र बल सेना के अधिकारियों और जवानों में इस बात को लेकर खासा रोष है।

टीओआई की खबर के मुताबिक वर्ष 2013 में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के 80 अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार-पांच वर्षों के दौरान यह मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2012 की तुलना में यह आंकड़ा 30 फीसदी अधिक है।

जबकि लोअर रैंक पर काम करने वाले जवानों ने बहुत तेजी से वॉलिंटेरी रिटायरमेंट ले लिया है। अभी तक के आंकड़े बताते हैं कि 8500 लोगों ने केन्द्रीय सशस्‍त्र सेना बल की नौकरी छोड़ दी है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी: 1396 पदों पर भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षण विभागों में सहायक प्रोफेसर के कुल 1396 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 614 पद, एससी वर्ग के लिए 370, बीसी यानी पिछड़ा वर्ग के लिए 122, ईएसबी के लिए 105 पद और शेष अन्य वर्गों के लिए निर्धारित हैं।

ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं। इन पदों को दो वर्ष के लिए अस्‍थाई तौर पर भरा जाएगा। ये पद कॉलेज कैडर के हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले आवेदक हरियाणा सरकार की नई पेंशन स्कीम के लिए अर्हता प्राप्त कर सकेंगे।

इन विषयों में हैं नौकरियां


सहायक प्रोफेसर के ये पद वनस्पति विज्ञान, बायो-टेक, रसायन विज्ञान, ‌वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, डिफेंस स्टडीज, इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, फाइन आर्ट, भूगोल, जियोलॉजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, माइक्रो बाइलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, गणित, संगीत, दर्शनशास्‍त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, मनौविज्ञान, लोक प्रशासन, पंजाबी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, पर्यटन और जंतु विज्ञान विषयों से संबंधित हैं।

इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।

आयु और वेतनमान

इन पदों के लिए सामान्य आवेदक की आयु 15 जनवरी, 2014 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए।

राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और समान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए तथा अविवाहित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए ‌वेतनमान 15600-39100+6000 रुपए ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

क्या है अनिवार्य योग्यता

अन‌िवार्य योग्यता के तहत कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट, मास कम्यूनिकेशन और संगीत के विषयों को छोड़कर सभी विषयों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या ग्रेड बी के साथ स्‍नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो।

यह डिग्री राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त क‌िसी विश्वविद्यालय से जारी की जानी चाहिए अथवा विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता प्राप्त ‌की हो। इसके अतिरिक्त 10वीं या मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय लिया हो। साथ ही नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा अथवा स्लेट यानी राज्य पात्रता परीक्षा पास की हो।

यहां मिलेगी ज्यादा जानकारी

इन पदों के लिए योग्यता का निर्धारण आवेदन करने की अंतिम तारीख यानी 21 फरवरी, 2014 से किया जाएगा। यानी आवेदक को निर्धारित योग्यता 21 फरवरी तक प्राप्त कर लेनी अनिवार्य है।

FOR ADVERTISEMENT...................PLEASE CLICK HERE.........